Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में दो महीने से ई-नक्शा पोर्टल बंद, आर्किटेक्ट परेशान; नगर निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

जालंधर में दो महीने से ई-नक्शा पोर्टल बंद होने से आर्किटेक्ट्स परेशान हैं। प्रधान सुनील कत्याल की अगुवाई में कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, MTP ने मांगी दो दिन की मोहलत।

Jalandhar News: जालंधर में दो महीने से ई-नक्शा पोर्टल बंद, आर्किटेक्ट परेशान; नगर निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पिछले करीब दो महीने से ई-नक्शा पोर्टल बंद होने के कारण आर्किटेक्ट्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल बंद होने से नक्शे जमा करवाने और उनसे जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। इससे नाराज आर्किटेक्ट्स ने नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और समस्या जल्द हल करने की मांग उठाई।

सुनील कत्याल की अगुवाई में अफसरों से मिले आर्किटेक्ट

आर्किटेक्ट्स ने प्रधान सुनील कत्याल की अगुवाई में नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ई-नक्शा पोर्टल बंद होने के कारण आ रही दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

आर्किटेक्ट्स का कहना था कि लंबे समय से पोर्टल बंद रहने के कारण उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

MTP ने मांगी दो दिन की मोहलत

आर्किटेक्ट्स की समस्या सुनने के बाद एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने मामले को हल करवाने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। उन्होंने भरोसा दिया कि पोर्टल से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अब देखना होगा कि अधिकारियों की ओर से दी गई दो दिन की मोहलत में ई-नक्शा पोर्टल दोबारा शुरू हो पाता है या नहीं।

दो महीने से काम प्रभावित होने पर उठाए सवाल

आर्किटेक्ट्स ने सवाल उठाया कि आखिर दो महीने से ई-नक्शा पोर्टल बंद रहने के बावजूद समस्या का समाधान क्यों नहीं हो पाया। उनका कहना है कि पोर्टल जल्द शुरू होना चाहिए, ताकि नक्शे पास करवाने की प्रक्रिया सामान्य हो सके।