Skip to content

Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का भी दिया संदेश

समारोह के दौरान समाजसेवा की एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। सतीश अग्रवाल एंड कंपनी की ओर से स्वर्गीय सतीश अग्रवाल की स्मृति में शिवपुरी, मॉडल टाउन के लिए एक शव वाहन समर्पित किया गया।

Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का भी दिया संदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, शिवपुरी, मॉडल टाउन की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि हरीश सचदेवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में सुधीर अग्रवाल, घनशाम स्वीट्स के मालिक अमित अग्रवाल, करण ज्वैलर्स के मालिक निखिल खन्ना, कपूर हॉस्पिटल के डॉ. जसनीव कपूर, वार्ड नंबर 32 के पार्षद बलराज ठाकुर तथा अरुणा अरोड़ा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

योग सत्र से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई। इसके बाद भंगड़े की शानदार प्रस्तुति ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। समारोह में चाय-नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

model townn.jpg

इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुमन, जी.एस. नागपाल, अनिल अरोड़ा, भूपिंदर बिंदा, गीता मंदिर के प्रधान विजय खुल्लर, अविंदर सिंह भाटिया, जसवंत सिंह पिंटू, सुखबीर सिंह सुखी, रमेश लखनपाल, सुखविंदर सिंह नंद्रा, अनंतप्रीत सिंह, रोबिन समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

समाज की भलाई सेवा और सहयोग से संभव: राजीव दुग्गल

एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल ने कहा कि समाज की भलाई केवल बातों से नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग के कार्यों से होती है। अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा जरूरतमंदों, समाजसेवा और अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने शिवपुरी के नवीनीकरण और मॉडल टाउन मार्केट की बेहतरी के लिए सभी से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन जनहित और समाजसेवा के कार्यों में आगे भी अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

शिवपुरी को समर्पित शव वाहन

समारोह के दौरान समाजसेवा की एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। सतीश अग्रवाल एंड कंपनी की ओर से स्वर्गीय सतीश अग्रवाल की स्मृति में शिवपुरी, मॉडल टाउन के लिए एक शव वाहन समर्पित किया गया।

model.jpg

इस नेक कार्य के लिए मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी की ओर से सतीश अग्रवाल परिवार का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वर्गीय सतीश अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

समारोह के अंत में वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुखी, वाइस प्रधान रमेश लखनपाल, जनरल सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह नंद्रा, कैशियर ढींगरा तथा सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया।