ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 December 2025

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का एक्शन, अस्पताल को भेजा नोटिस, 15 दिन में होगी बड़ी कार्रवाई

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के अधिकारियों ने शहर में बन रही इमारतों की जांच शुरू कर दी है। जिससे कई कामर्शियल इमारतों को नोटिस जारी किया गया है। रामामंडी इलाके में बन रही बहुमंजिला कामर्शियल इमारत के मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि उक्त इमारत नक्शे के विपरीत बनाई जा रही है, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री आफिस में भी की गई है। जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) ने लद्देवाली होशियारपुर रोड (रामामंडी) में चार मंजिला इमारत का नक्शा पास किया है। पास नक्शे के अनुसार इस इमारत में नर्सिंग होम खोला जाएगा। नगर निगम द्वारा पास किए गए नक्शे के अनुसार 2001 स्क्वायर फुट को कवर्ड कर बिल्डिंग का निर्माण किया जाना था, इसके साथ ही आगे के हिस्से में पार्किंग के लिए जगह दर्शाया गया। लेकिन मौके पर पार्किंग न छोड़ कर वहां भी निर्माण कर लिया गया है। [caption id="attachment_96333" align="aligncenter" width="1156"] MCJ Notice News MCJ Notice News[/caption]

सीएम आफिस में शिकायत

इसे लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस की मुख्यमंत्री आफिस, स्टेट विजीलैंस, स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी व डायरैक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से पास नक्शे के विपरीत रामामंडी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। जिससे कोई पार्किंग नहीं छोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जालंधर  (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस इमारत की आरटीआई के जरिए सूचना हासिल कर पूरे मामले को उजागर किया। करणप्रीत के मुताबिक उक्त चार मंजिला इमारत चित्रा गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता के नाम से है। जिसका सीएलयू कर नगर निगम ने नर्सिंग होम के लिए नक्शा पास किया। लेकिन मौके पर नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है। [caption id="attachment_91224" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर निगम के अफसरों की CM आफिस, स्टेट विजीलैंस और सैक्रेटरी से शिकायत, लगा बड़ा आरोप जालंधर निगम के अफसरों की CM आफिस, स्टेट विजीलैंस और सैक्रेटरी से शिकायत, लगा बड़ा आरोप[/caption]

नक्शे के विपरीत निर्माण

शिकायत के मुताबिक नक्शे से ज्यादा एरिया में निर्माण कर बिल्डिंग बायलाज के नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिससे इसकी जांच की जाए। इसमें शामिल निगम अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि नक्शे के विपरीत बनाई गई इमारत को गिराया जाए। इसके बाद निगम ने इस इमारत मालिक को नोटिस भेजा है।