Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का एक्शन, अस्पताल को भेजा नोटिस, 15 दिन में होगी बड़ी कार्रवाई

आरोप है कि निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से पास नक्शे के विपरीत रामामंडी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। उक्त चार मंजिला इमारत चित्रा गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता के नाम से है। जिसका सीएलयू कर नगर निगम ने नर्सिंग होम के लिए नक्शा पास किया। लेकिन मौके पर नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है

Daily Samvad
3 Min Read
MCJ Jalandhar Daily Samvad
Highlights
  • पार्किंग वाली जगह पर निर्माण कर लिया गया
  • चित्रा गुप्ता को नगर निगम ने भेजा नोटिस
  • इमारत निर्माण में उल्लंघन करने की शिकायत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के अधिकारियों ने शहर में बन रही इमारतों की जांच शुरू कर दी है। जिससे कई कामर्शियल इमारतों को नोटिस जारी किया गया है। रामामंडी इलाके में बन रही बहुमंजिला कामर्शियल इमारत के मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि उक्त इमारत नक्शे के विपरीत बनाई जा रही है, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री आफिस में भी की गई है।

जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) ने लद्देवाली होशियारपुर रोड (रामामंडी) में चार मंजिला इमारत का नक्शा पास किया है। पास नक्शे के अनुसार इस इमारत में नर्सिंग होम खोला जाएगा। नगर निगम द्वारा पास किए गए नक्शे के अनुसार 2001 स्क्वायर फुट को कवर्ड कर बिल्डिंग का निर्माण किया जाना था, इसके साथ ही आगे के हिस्से में पार्किंग के लिए जगह दर्शाया गया। लेकिन मौके पर पार्किंग न छोड़ कर वहां भी निर्माण कर लिया गया है।

MCJ Notice News
MCJ Notice News

सीएम आफिस में शिकायत

इसे लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस की मुख्यमंत्री आफिस, स्टेट विजीलैंस, स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी व डायरैक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से पास नक्शे के विपरीत रामामंडी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। जिससे कोई पार्किंग नहीं छोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस इमारत की आरटीआई के जरिए सूचना हासिल कर पूरे मामले को उजागर किया। करणप्रीत के मुताबिक उक्त चार मंजिला इमारत चित्रा गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता के नाम से है। जिसका सीएलयू कर नगर निगम ने नर्सिंग होम के लिए नक्शा पास किया। लेकिन मौके पर नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है।

जालंधर निगम के अफसरों की CM आफिस, स्टेट विजीलैंस और सैक्रेटरी से शिकायत, लगा बड़ा आरोप
जालंधर निगम के अफसरों की CM आफिस, स्टेट विजीलैंस और सैक्रेटरी से शिकायत, लगा बड़ा आरोप

नक्शे के विपरीत निर्माण

शिकायत के मुताबिक नक्शे से ज्यादा एरिया में निर्माण कर बिल्डिंग बायलाज के नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिससे इसकी जांच की जाए। इसमें शामिल निगम अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि नक्शे के विपरीत बनाई गई इमारत को गिराया जाए। इसके बाद निगम ने इस इमारत मालिक को नोटिस भेजा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *