Monday, 04 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में होटल कंट्री इन और मैरिटन होटल को नोटिस जारी, नगर निगम की बड़े एक्शन की तैयारी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले बड़े होटलों पर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में दो प्रमुख होटलों कंट्री इन (Country Inn) और मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के अनुसार, दोनों होटल प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि एक्शन में है। नगर निगम और विजिलेंस टीम की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रमुख होटल को नोटिस जारी किया गया है।
Mariton Hotel Jalandhar[/caption]
कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं
विशेष रूप से कंट्री इन (Country Inn) के मामले में पाया गया कि होटल ने जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य मंजूरियों के बिना ही संचालन शुरू कर दिया था। इसके अलावा कई तकनीकी और प्रशासनिक नियमों की भी अनदेखी की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निगम प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर होटल प्रबंधन संतोषजनक जवाब देने में असफल रहता है, तो नगर निगम सख्त कदम उठाते हुए इन होटलों को सील करने की कार्रवाई भी कर सकता है। [caption id="attachment_109491" align="aligncenter" width="1200"]
Mariton Hotel Jalandhar[/caption]