Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में होटल कंट्री इन और मैरिटन होटल को नोटिस जारी, नगर निगम की बड़े एक्शन की तैयारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में नियमों की अनदेखी करने वाले बड़े होटलों पर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में दो प्रमुख होटलों कंट्री इन (Country Inn) और मैरिटन होटल (Mariton Hotel) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के अनुसार, दोनों होटल प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि एक्शन में है। नगर निगम और विजिलेंस टीम की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर दो प्रमुख होटल को नोटिस जारी किया गया है।

कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं

विशेष रूप से कंट्री इन (Country Inn) के मामले में पाया गया कि होटल ने जरूरी कंप्लीशन सर्टिफिकेट और अन्य अनिवार्य मंजूरियों के बिना ही संचालन शुरू कर दिया था। इसके अलावा कई तकनीकी और प्रशासनिक नियमों की भी अनदेखी की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निगम प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर होटल प्रबंधन संतोषजनक जवाब देने में असफल रहता है, तो नगर निगम सख्त कदम उठाते हुए इन होटलों को सील करने की कार्रवाई भी कर सकता है। [caption id="attachment_109491" align="aligncenter" width="1200"] Mariton Hotel Jalandhar Mariton Hotel Jalandhar[/caption]

होटल मालिकों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जालंधर के होटल और व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है। अन्य होटल संचालक भी अब सतर्क हो गए हैं और अपने दस्तावेजों व मंजूरियों की समीक्षा करने लगे हैं, ताकि किसी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में किसी भी तरह के नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को तय नियमों के तहत ही संचालन करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है। फिलहाल सभी की नजर होटल प्रबंधन के जवाब और नगर निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।