ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 May 2025

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर पकौड़े वाले के साथ हुआ बड़ा कांड, पुलिस ने दर्ज की FIR

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर ( Jalandhar ) कैंट की मशहूर शॉप ज्वाली पौकड़े वाले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पकौड़े वाला ठगी का शिकार हो गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक ज्वाली पकौड़े वाले के साथ 8 लाख रुपए की ठगी हो गई है। शिकायकर्ता ने बताया कि उसकी बात एक रेलवे के अधिकारी से हुई जिसने उनके बेटे को रेलवे कैंट में क्लर्क लगाने की बात कह 8 लाख रुपए ठग लिए।

नौकरी दिलवाने के लिए 8 लाख रुपए दिए

उसने बताया कि रेलवे अधिकारी राकेश कुमार का उनकी दुकान पर आना-जाना था। उसने कहा कि वह उनके बेटे को सरकारी नौकरी लगवा देगा। ज्वाली पकौड़े वाले की ओर से उन पर विश्वास कर लिया और नौकरी दिलवाने के लिए 8 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी जब समय निकलने के बाद उसने नौकरी लगने के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करते रहे। उसने कहा कि अभी 3000 के बाद ही उसकी बारी आएगी। शिकायतकर्ता ने रेलवे अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।