ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 February 2025

Jalandhar News: जालंधर में थाने के पास स्थित टूर-ट्रैवल दफ्तर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के सूर्या एन्क्लेव में कमिश्नरेट पुलिस स्टेशन रामा मंडी (Rama Mandi) के पास आईबीएम टूर एंड ट्रैवल (IBM Tour-Travel Office) और ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट के कार्यालय में भीषण आग (Fire) लग गई। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। जिससे पीड़ितों के कार्यालय में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फिर भी फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Fire brigade personnel entering inside and controlling the fire after it broke out near police station Rama Mandi in Jalandhar.
Fire brigade personnel entering inside and controlling the fire after it broke out

पहली मंजिल पर लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन से चंद मीटर की दूरी पर स्थित बिल्डिंग की पहली मंजिल पर आग लगी। जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें ऑफिस का पेपर वर्क का सामान रखा हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी है।

आग भीषण होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस घटना में पासपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की चपेट में आने से बच गए। क्योंकि पीड़ित ने उक्त सामान दूसरे हिस्से में रखा हुआ था।

Wires sparking outside a shop in Ludhiana and the shop burning.
Short Circuit

शॉट सर्किट की आशंका

बिल्डिंग के मालिक हरविंदर सिंह ने कहा- फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सबसे पहले आग लगने की घटना के बारे में आसपास के लोगों को पता चला था। जिन्होंने पहले उन्हें सूचना दी और तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आसपास के लोगों ने भी काफी मदद करवाई और करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में उनके जो अहम दस्तावेज थे, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।