ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 January 2025

Jalandhar News: जालंधर में युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार मिला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पुलिस को सूचना मिली कि जालंधर के मेहतपुर के पास एक बेसुध हुआ युवक पड़ा है जिसके चलते पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। जांच की, तो पता चला कि उस युवक की मौत हो चुकी थी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस को युवक के शव के पास से शराब से भरा एक लिफाफा और अन्य सामान भी मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं मृतक युवक की पहचान साजन मेहतपुर निवासी चोपड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है।