Wednesday, 28 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: 40 वर्षों बाद भाजपा ने दिलाया 1984 सिख दंगा पीड़ितों को न्याय, नौकरी और सम्मान- परमिंदर बराड़
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
भारतीय जनता पार्टी (
BJP
) जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मोदी केंद्र और दिल्ली सरकार द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के लिए जारी प्रयासों की सराहना करते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय सर्किट हाउस में किया गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री परमिंदर बराड़, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, नगर निगम में भाजपा नेता मंजीत सिंह टीटू और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह अमरी उपस्थित हुए।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परमिंदर बराड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए जारी प्रयासों की सराहना करती है।
भाजपा पंजाब कांग्रेस पार्टी से मांग करती है कि वह 1984 के सिख नरसंहार में अपनी भूमिका और दोषियों को दशकों तक संरक्षण देने के लिए सिख समुदाय से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिख परिवारों को न्याय, सम्मान और सशक्तिकरण दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है और आगे भी संघर्षरत रहेगी। इस मौके जगबीर बराड़ ने दिल्ली सरकार के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सिखों के कत्लेआम के ज़ख्मों पर भाजपा ने नौकरी देकर मरहम लगाया है।
कई दोषियों को दिलवाई गई सजा
उन्होंने कहा कि एक और ठोस कदम के तहत, दंगा प्रभावित परिवारों से जुड़े 125 व्यक्तियों को दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी के नियुक्ति पत्र भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए। यह कदम उन दशकों पुराने घावों को भरने की दिशा में उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर इस दिशा में निर्णायक कार्रवाई की शुरुआत की थी, जिससे कई दोषियों को सजा दिलवाई गई।