ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 January 2025

Jalandhar News: 'अमित ढल फॉर मेयर जालंधर' X पर हुआ ट्रैंड, BJP नेता दे रहे हैं वनीत धीर को बधाई, पढ़ें कौन बनेगा जालंधर का महापौर?

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Mayor of Jalandhar - जालंधर (Jalandhar) में कल शनिवार को मेयर (Mayor), सीनियर डिप्टी मेयर (Senior Deputy Mayor) और डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) के नाम की घोषणा होगी। इससे पहले डिवीजनल कमिश्नर अरुण सेखड़ी सभी 85 पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। AAP का बहुमत है, लेकिन अभी तक AAP ने अपने मेयर के नाम की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जालंधर (Jalandhar) के मेयर (Mayor) के लिए वनीत धीर, अश्वनी अग्रवाल, अमित ढल्ल और मुकेश सेठी का नाम शुरू से ही चल रहा है। लेकिन रेस में वनीत धीर सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया में अब जालंधर के मेयर के नाम पर अमित ढल्ल ट्रेंड कर रहा है।

#AmitDhallforMayorJalandhar टाप ट्रैंड पर

AAP के जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज दिनेश ढल्ल के भाई अमित ढल्ल पिर से पार्षद चुने गए हैं। अमित ढल्ल को मेयर बनाने के लिए दिनेश ढल्ल चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक ताकत लगा रहे हैं। वहीं, X पर अमित ढल्ल ट्रैंड कर रहा है। X पर #AmitDhallforMayorJalandhar टाप ट्रैंड पर है।

अमित ढल्ल के भाई अनिल ढल्ल ने अपने शोसल मीडिया पेज पर X के ट्रेंड को शेयर करते हुए चियर्स किया है। जिससे लगता है कि कल 3 बजे अमित ढल्ल मेयर बनने वाले हैं।

भाजपा दे रही है वनीत धीर को बधाई

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) के मेयर दावेदार वनीत धीर को सोशल मीडिया पेज पर मेयर लिख कर बधाई दी जा रही है। बधाई AAP की बजाए भाजपा (BJP) की तरफ से दी जा रही है। भाजपा की महिला नेत्री मीनू शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर वनीत धीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा है - जालंधर के नए मेयर वनीत धीर को बधाई।

फिलहाल अभी तक AAP ने अपने पत्ते नहीं खोले है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा कल ही की जाएगी। कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली है। कल शनिवार को रेड क्रास भवन में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी।

Mayor
Mayor

परिवार वालों के इंट्री नहीं

रेडक्रास भवन में कल होने वाले शपथ ग्रहण में नवनिर्वाचित पार्षदों के परिवार वालों की इंट्री नहीं होगी। महिला पार्षदों के पति की इंट्री नहीं होगी। इसी तरह पार्षदों के परिवार की इंट्री नहीं होगी।