ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 11 January 2025

Jalandhar News: जालंधर में मेयर के नाम पर सट्टा बाजार गरम, वनीत धीर समेत इन नामों पर लग रहा है लाखों का सट्टा, 3 बजे होगी मेयर की घोषणा

Jalandhar News: जालंधर में मेयर के नाम पर सट्टा बाजार गरम, वनीत धीर समेत इन नामों पर लग रहा है लाखों का सट्टा, 3 बजे होगी मेयर की घोषणा

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Mayor of Jalandhar: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के नवनिर्वाचित पार्षदों को आज डिवीजनल कमिश्नर अरुण सेखड़ी (IAS) शपथ दिलाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे शहर को अपना नया मेयर (Mayor) मिल जाएगा। जालंधर (Jalandhar) के रेडक्रॉस (Red Cross) भवन में बुलाई गई बैठक में नगर निगम जालंधर में चुने गए सभी पार्षद वोट करेंगे। इस दौरान सट्टा बाजार गरम हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसके साथ ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा की जाएगी। यह बैठक आज यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे होनी थी। बता दें कि पंजाब सरकार ने जालंधर के मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के नामों को फाइनल कर दिया है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है। सट्टा बाजार में मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर को लेकर खूब पैसे लगाए जा रहे हैं।

'अमित ढल फॉर मेयर जालंधर' X पर हुआ ट्रैंड, BJP नेता दे रहे हैं वनीत धीर को बधाई
'अमित ढल फॉर मेयर जालंधर' X पर हुआ ट्रैंड, BJP नेता दे रहे हैं वनीत धीर को बधाई

सट्टा बाजार में वनीत धीर सबसे ऊपर

आम आदमी पार्टी की तरफ से 3 बजे मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा की जाएगी। इससे पहले सट्टा बाजार गरम हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सट्टा बाजार में वनीत धीर का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर अमित ढल्ल और तीसरे नंबर पर अश्वनी अग्रवाल चल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक सट्टा बाजार में वनीत धीर पहले नंबर है। इनके नाम पर सट्टा बाजार का भाव 9200 रुपए है। जबकि दूसरे नंबर पर अमित ढल्ल का नाम बताया जा रहा है। ढल्ल के नाम पर 9600 रुपए का भाव बताया जा रहा है। इसी तरह मेयर के पद पर तीसरे नंबर पर अश्वनी अग्रवाल हैं, जिनके नाम पर 9800 का भाव चलाया जा रहा है।

Balbir Bittu and Aruna Arora
Balbir Bittu and Aruna Arora

अरूण अरोड़ा सीनियर डिप्टी मेयर

इसी तरह सीनियर डिप्टी मेयर के नाम पर भी सट्टा बाजार सरगर्म है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस छोड़ AAP में आई अरुणा अरोड़ा पहले नंबर पर हैं। सट्टा बाजार में अरोड़ा के नाम पर 8800 का भाव है। दूसरे नंबर पर बलबीर बिट्टू का नाम चल रहा है। बिट्टू अकाली दल छोड़ कर AAP में आए हैं। इनका भाव 9300 रुपए बताया है। तीसरे नंबर पर तरणप्रीत है, जिनका भाव 9700 रुपए है।

AAP ने जीती 38 सीटें

आपको बता दें कि जालंधर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान के बाद 21 दिसंबर को वोटिंग हुई और उसी दिन नतीजे घोषित किए गए। जिसमें आम आदमी पार्टी को 38 सीटें मिलीं। फिलहाल आम आदमी पार्टी के पास 45 पार्षद हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 2 पार्षद ज्यादा हैं। आप ने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीयों से चुनाव जीतने वाले पार्षदों को पार्टी में शामिल किया था।