ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 October 2026

Jalandhar News: CM भगवंत मान पहुंचे जालंधर, मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली के साथ बर्लटन पार्क स्टेडियम का किया निरीक्षण, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Jalandhar News: CM भगवंत मान पहुंचे जालंधर, मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली के साथ बर्लटन पार्क स्टेडियम का किया निरीक्षण, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार शाम जालंधर के बर्लटन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात तथा बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए मील के पत्थर स्थापित करेगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा जाए। मैचों से पहले, दौरान और बाद में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक योजना तैयार करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और स्टेडियम तक आने-जाने के रास्तों को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए।

Punjab Will Set New Benchmarks In Hosting International Sporting Events
Punjab Will Set New Benchmarks In Hosting International Sporting Events

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पंजाब आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों, दर्शकों और पर्यटकों को पेशेवर प्रबंधन और बेहतर मेहमाननवाजी का अनुभव मिलना चाहिए।

स्टेडियम की लाइटिंग और स्कोरबोर्ड की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बर्लटन पार्क स्टेडियम में नई लगाई गई लाइटिंग व्यवस्था, स्कोरबोर्ड और चल रहे नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी सुविधाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले प्रत्येक व्यवस्था की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेडियम का बुनियादी ढांचा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। खिलाड़ियों और दर्शकों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

Punjab Will Set New Benchmarks In Hosting International Sporting Events
Punjab Will Set New Benchmarks In Hosting International Sporting Events

अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए विशेष बसों का प्रबंध

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संबंधित अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए विशेष बसों सहित उचित परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विदेशी टीमों को निर्बाध परिवहन और लॉजिस्टिक सहायता मिलनी चाहिए। टूर्नामेंट का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का पालन करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय रहते व्यवस्थाओं की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने, दर्शकों की आवाजाही सुचारू बनाने और स्टेडियम में प्रवेश की प्रक्रिया को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

Punjab Will Set New Benchmarks In Hosting International Sporting Events
Punjab Will Set New Benchmarks In Hosting International Sporting Events

पंजाब की हॉकी विरासत को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की हॉकी में शानदार परंपरा रही है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी राज्य की खेल विरासत को प्रदर्शित करने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में पंजाब की पहचान मजबूत करने का अवसर है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, जालंधर के मेयर और नार्थ हलका के इंचार्ज वनीत धीर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।