ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 May 2025

Jalandhar News जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, 8 दुकानों और अवैध कालोनी को नोटिस, कोठियों पर भी एक्शन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी का काम रुकवाया, इसके साथ अवैध रूप से बन रही कोठियों समेत 8 दुकानों का काम रुकवा दिया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के निर्देश पर आज बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने तीन अलग अलग इलाकों में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की।

घुम्मन प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के नजदीक

जानकारी के मुताबिक बैंक कॉलोनी में बाबा ताबे शाह के नजदीक घुम्मन प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के नजदीक 2 एकड़ में अवैध कॉलोनी में डीलर द्वारा किये जा रहे चार रिहायशी निर्माणों का अवैध निर्माण रोका गया। इसके अलावा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में सड़कें तक बना कर प्लॉटिंग की गयी थी, इसका काम रोकते हुए कालोनी मालिक को नोटिस जारी किया गया है। [caption id="attachment_70894" align="aligncenter" width="800"] जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, 8 दुकानों और अवैध कालोनी को नोटिस, कोठियों पर भी एक्शन जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, 8 दुकानों और अवैध कालोनी को नोटिस, कोठियों पर भी एक्शन[/caption]

8 दुकानों का काम रोका

बिल्डिंग ब्रांच की टीम में शामिल एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पैक्टर अजय कुमार, राजू माही ने इसके साथ ही लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर पुलिया के पास अवैध 8 दुकानों का निर्माण का काम रोका। इनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।