Tuesday, 27 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में दिन दहाड़े चली गोलियां, एडवोकेट की मौत
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर
(Jalandhar)
के बस्ती दानिश मंदा इलाके में आज एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की गोली लगने से मौत हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर को सील कर दिया गया। फिलहाल ढींगरा का शव उनके ही घर के भीतर मौजूद है, जिसे अभी तक बाहर नहीं लाया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के 120 फुट्टी रोड स्थित ग्रोवर कॉलोनी में दिन-दिहाड़े गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। गोली लगने से ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के चेयरमैन परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई है।