Tuesday, 20 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने गीता कॉलोनी में नए सड़क प्रोजेक्ट का रखा नींव पत्थर
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब (
Punjab
) के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज गीता कॉलोनी में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उद्घाटन समारोह के दौरान बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पानी की पाइप लाइन बिछाने के कारण खोदी गई सड़क के नए निर्माण से लोगों को बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा तथा गीता कालोनी के निवासियों की मांग भी पूरी होगी।
भगत ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त फंड जारी किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब लोगों के कल्याण और बुनियादी ढांचे में सुधार की बात आती है तो धन की कोई कमी नहीं है।