ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 March 2025

Jalandhar News: जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज करीब 6 का मिनट है। जालंधर (Jalandhar) के साथ लगते एक चर्च में एक दफ्तर में एक व्यक्ति की गुंडई सरेआम देखी जा सकती है। दफ्तर में उक्त व्यक्ति एक युवक और महिला को पीट रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा यह वीडियो ईसाई धर्म के कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में महिलाओं सहित अपने कर्मचारियों की एक युवक पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। कथित तौर पर यह फुटेज फरवरी 2025 का है। डेली संवाद इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल
जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल

बलजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कपूरथला पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर ईसाई धर्म प्रचारक बलजिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ए, 354-डी और 506 के तहत यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच चल रही है।

जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल
जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल

इस संबंध में ईसाई धर्म प्रचारक बलजिंदर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस संबंध में अगर ईसाई धर्म प्रचारक बलजिंदर सिंह अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वे लिखित में या WhatsApp 9888190945 पर भेज सकते हैं। डेली संवाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।