ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 08 May 2025

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और पठानकोट में ड्रोन मिसाइल से हमला, कई धमाके, 3 दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद, डीसी ने कहा- पाक ड्रोन को निष्क्रिय किया गया, घबराने की जरूरत नहीं

डेली संवाद, जालंधर । Jalandhar News: Drone missile attack several blasts in Jalandhar and Pathankot-  पंजाब (Punjab) के कई इलाकों में पाकिस्तान (Pakistan) ने हमले की कोशिश की है। जालंधर (Jalandhar) पर देर शाम पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले (Drone Attack) की कोशिश की गई। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर बताया जा रहा है कि जालंधर (Jalandhar) पर हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई है और फिलहाल सभी ड्रोन ध्वस्त कर दिए गए हैं। हमले में किसी तरह का कोई जानी कोई नुकसान नहीं हुआ है। [caption id="attachment_70784" align="aligncenter" width="1220"] Black out in Jalandhar Black out in Jalandhar[/caption]

जालंधर में धमाके की सूचना

  बता दें कि देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) सहित पंजाब  (Punjab) में दो जगहों में हमले किए गए, जिस दौरान जालंधर (Jalandhar) में भी धमाका होने की सूचना आई है। जालंधर के मंड इलाका व कैंट इलाका, सुरानुस्सी, सूर्या इंक्लेव में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की तरफ से पूरे इलाके में Blackout कर दिया गया है।

पाकिस्तान के ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया

डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधरवासियों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान हालात को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले तीन दिनों से की जा रही तैयारियों का अब समय पर सही उपयोग हो रहा है। हमारी सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से मुस्तैद हैं और उन्होंने अधिकतर ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है।   डी.सी ने कहा कि सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेषकर ब्लैकआउट नियम का पालन करना चाहिए और किसी भी तरह की फर्जी खबरें, वीडियो या मैसेज फैलाने से बचना चाहिए, जिससे आम लोगों में दहशत न फैले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नागरिक आबादी को निशाना नहीं बनाया जा रहा है, इसलिए लोग शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

स्कूल बंद करने के आदेश

उधर, राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के नए आदेश जारी हुए है। उक्त जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। शिक्षा मंत्री ने लिखा," मौजूदा स्थिति को देखते हुए पंजाब राज्य के सभी सरकारी प्राईवेट और एडिड स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी अगले 3 दिन के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए है।