Wednesday, 15 January 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, दो गैंगस्टरों को लगी गोली; मची भगदड़
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में पुलिस और गैंगस्टरों के बिच मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जालंधर में आज सुबह सीआईए स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। घटना में दो गैंगस्टर जख्मी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से संबंध रखते हैं। आरोपी जालंधर पुलिस के एक पुराने केस में वांडेट थे। ये एनकाउंटर सिटी पुलिस ने वडाला चौक के पास किया है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी वारदात की फिराक में
प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोप जालंधर में बड़ी वारदात की फिराक में थे। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर सीधी गोलियां चलाई थी। जिसके बाद सीआईए स्टाफ सिटी की टीम ने जब जवाबी कार्रवाई की तो आरोपियों के पैरों पर गोलियां मारकर उन्हें गिरफ्तार पकड़ा गया।
ये एनकाउंटर पुलिस ने वडाला चौक के पास स्थित देयोल नगर में किया गया। आरोपी वहीं पर छिपे बैठे थे। पुलिस टीमें जब विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंची पर उन पर गोलियां चला दी गईं। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम द्वारा ये एनकाउंटर किया गया है। आरोपियों से फिलहाल हथियारों की बरमादगी की जा रही है।

आई-20 कार में सवार थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह CIA स्टाफ का सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए कुछ बदमाश वडाला चौक के पास से जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। बदमाश आई-20 कार में सवार थे। उन्होंने छिपकर टीम पर फायरिंग की। एक बाद एक 5 राउंड गोलियां चलाईं।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी शुरू की। इसके बाद 2 बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे वहीं गिर गए। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।

कमिश्नर बोले- फिरौती की कॉल करते थे
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा- एनकाउंटर में घायल दोनों आरोपियों पर 6 FIR दर्ज हैं। जिसमें हत्या, फिरौती सहित कई संगीन मामले शामिल हैं। वारदात में जख्मी हुए आरोपियों में एक कपूरथला का रहने वाला है और दूसरा जालंधर के जंडियाला गांव से है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं।
दोनों गोल्डी बराड़ के टच में थे। बराड़ के कहने पर फिरौती के लिए कॉल करते थे। गोल्डी बराड़ के कहने पर वे राइवल गैंग के गुर्गों को टारगेट भी करते थे।