Saturday, 26 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन ने निकाय विभाग के डायरेक्टर से की मुलाकात, साल 2018 जैसी पालिसी लाने की मांग
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन (Engineers and Building Designers Association) ने पंजाब सरकार से मांग की है कि साल 2018 की रेग्युलराइजेशन पालिसी को रिन्यू किया जाए, क्योंकि साल 2018 के बाद होने वाली रजिस्ट्रियों की एनओसी नहीं मिल पाती है, जिससे नक्शा नहीं पास हो पाता, लोगों को परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन के प्रधान सुनील कत्याल की अगुवाई में जालंधर
(Jalandhar)
के इंजीनियर्स, डिजाइनर, आर्कीटैक्ट का एक शिष्टमंडल पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा से मिलकर ये मांग की है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने लिखित में मांगपत्र भी सौंपा है।
[caption id="attachment_25920" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]
नए एमटीपी का स्वागत[/caption]
इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन के प्रधान सुनील कत्याल व अन्य पदाधिकारियों ने जालंधर नगर निगम के नए एमटीपी नरेश कुमार का स्वागत किया। सुनील कत्याल ने कहा है कि दो एमटीपी होने से काम में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आर्कीटैक्ट की फाइलें समय से पास की जाए, जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।
Bhagwant Mann[/caption]
प्रापर्टी कारोबार पूरी तरह से मंदी का शिकार
इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन के प्रधान सुनील कत्याल ने बताया कि साल 2018 में सरकार ने रेग्युलराइजेशन पालिसी ले कर आई थी, तब प्रापर्टी कारोबारियों समेत सभी को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन इसके बाद कोई पालिसी नहीं आई, न ही उक्त पालिसी को रिन्यू किया गया। जिससे एनओसी मिलने और नक्शा पास करने में परेशानी हो रही है।आर्थिक तंगी के शिकार
प्रापर्टी कारोबार न चलने से इससे जुड़े सभी तरह के सेगमेंट आर्थिक तंगी के शिकार हो रहे हैं। अगर मौजूदा सरकार इस पालिसी की मियाद बढ़ा दे या फिर कोई अन्य पालिसी लेकर आए तो सरकार को जहां करोड़ों-अरबों रुपए टैक्स मिल सकते हैं, वहीं आम जनता को भी बड़ी राहत मिल जाएगी।
सरकार के समक्ष रखेंगे मांग
डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने आश्वासन दिया है कि इसे सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन के प्रधान सुनील कत्याल के साथ वाइस प्रेसीडेंट सुनील ठाकुर, सैक्रेटरी राजविंदर सिंह, कैशियर प्रिंस सिक्का, लीगल एडवाइजर रंजीत बेदी, जसपाल समेत कई लोग मौजूद थे।जालंधर के MTP का स्वागत
[caption id="attachment_29504" align="aligncenter" width="800"]
नए एमटीपी का स्वागत[/caption]
इंजीनियर्स एंड बिल्डिंग डिजाइनर एसोसिशन के प्रधान सुनील कत्याल व अन्य पदाधिकारियों ने जालंधर नगर निगम के नए एमटीपी नरेश कुमार का स्वागत किया। सुनील कत्याल ने कहा है कि दो एमटीपी होने से काम में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि आर्कीटैक्ट की फाइलें समय से पास की जाए, जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े।