ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 March 2025

Jalandhar News: जालंधर के आर्मी एरिया के रेस्ट हाउस में हिरासत में रखे गए किसान नेता डल्लेवाल को लेकर आई बड़ी खबर

Jalandhar News: जालंधर के आर्मी एरिया के रेस्ट हाउस में हिरासत में रखे गए किसान नेता डल्लेवाल को लेकर आई बड़ी खबर

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर है। जालंधर के आर्मी एरिया में पुलिस हिरासत में रखे गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) को आज यानि रविवार सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से गुपचुप तरीके से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) को हिरासत में लेने के बाद पुलिस पहले उन्हें जालंधर (Jalandhar) के पीआईएमएस (PIMS) अस्पताल ले गई और फिर मीडिया के जमावड़े को देखते हुए उन्हें किसान कैंट के अंदर बने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट में रखा, PIMS अस्पताल में हैल्थ चेकअप करवाया
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को जालंधर कैंट में रखा, PIMS अस्पताल में हैल्थ चेकअप करवाया

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शिफ्ट

तीन दिन तक उक्त रेस्ट हाउस में रहने के बाद डल्लेवाल को आज सुबह बिना किसी की जानकारी के पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल, उन्हें राजिंदरा अस्पताल में क्यों रखा गया, इस पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

जालंधर लेकर आई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार 13 माह बाद जब पंजाब हरियाणा बॉर्डर को पुलिस ने किसानों से खाली करवाया था। इस दौरान केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों के साथ हुई किसानों से बैठक के तुरंत बाद मोहाली से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में ले लिया गया था। वहां से हिरासत में लेने के बाद डल्लेवाल को जालंधर के पिम्स अस्पताल लाया गया था।

पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा
पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, कई किसान नेता गिरफ्तार, जबरदस्त हंगामा

आर्मी का नाका लगा हुआ था

पिम्स अस्पताल में डल्लेवाल के होने का पता जब मीडिया तो चला तो बाहर जमावड़ा लग गया। जिसके बाद डल्लेवाल को आर्मी क्षेत्र में बने PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां पर किसी की एंट्री नहीं थी। साथ ही एंट्री पहले पुलिस और फिर आर्मी का नाका लगा हुआ था। मगर आज डल्लेवाल को पटियाला शिफ्ट कर दिया गया है।