ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 19 May 2025

Jalandhar News: जालंधर में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Fire in Jalandhar - पंजाब में जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में सोमवार सुबह करीब 4 बजे गदईपुर की दो फैक्टरियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में लगी आग का धुआं एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर सूचना मिलते ही जालंधर (Jalandhar) फायर ब्रिगेड की टीमें जांच के लिए पहुंच गई। तीन घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गनीमत रही कि अभी तक इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जालंधर सिटी पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं, जो घटनास्थल से लोगों को हटा रही हैं। [caption id="attachment_71812" align="aligncenter" width="800"] जालंधर में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप जालंधर में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप[/caption]

रबर और टायर की फैक्ट्री में आग

मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड की टीमों को सुबह करीब सवा चार बजे सारे घटनाक्रम के बारे में सूचित किया गया था। जिसके बाद टीमों ने जालंधर फायर ब्रिगेड ऑफिस और गदईपुर एरिया में एक निजी फैक्ट्री की फायर ब्रिगेड पार्टी को उक्त जगह पर मूव किया। जालंधर के फोकल पॉइंट से सटे गदईपुर में बनी दोनों फैक्ट्रियों में टायर बनाने और रबर का काम होता था। दोनों फैक्ट्रियों में काफी मात्रा में ऐसा सामान पड़ा था, जोकि ज्वलनशील है। आग लगने के बारे में सबसे पहले इलाका निवासियों को पता चला था। [caption id="attachment_71814" align="aligncenter" width="800"] जालंधर में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप जालंधर में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप[/caption]

टीम करेंगी जांच

जिसके बाद फैक्ट्री मालिकों और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचित किया गया था। बता दें कि फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि आग लगने का कारण क्या है। आग बुझाने के बाद टीमें जांच करेंगी कि फैक्ट्री के अंदर अगर ज्वलनशील सामान पड़ा था तो उसकी सेफ्टी के लिए फैक्ट्री मालिकों द्वारा कोई सुरक्षा प्रबंध किए गए थे या फिर नहीं। अगर जांच में कोई गड़बड़ी मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल टीमों आग बुझाने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कर पाएंगी। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। https://youtu.be/NkkS-2Zv7So