ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 May 2025

Jalandhar News: हाकम थापर ने डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क के तौर पर संभाला पदभार

Jalandhar News: हाकम थापर ने डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क के तौर पर संभाला पदभार
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जिला लोक संपर्क अधिकारी (डी.पी.आर.ओ) हाकम थापर ने पदोन्नति के बाद औपचारिक तौर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, जालंधर ( Jalandhar ) के डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर उन्होंने ज्वाइंट डायरेक्टर मनविंदर सिंह की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया, जिन्होंने थापर को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह पंजाब सरकार की जन-हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए अपने अथक प्रयास जारी रखेंगे।

एक दशक से अधिक का अनुभव

2011 बैच के अधिकारी थापर को लोक संपर्क विभाग में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पटियाला, बठिंडा, होशियारपुर, मानसा और जालंधर सहित कई जिलों में डीपीआरओ के तौर पर कार्य किया है। डिप्टी डायरेक्टर के तौर में पदोन्नत होने से पहले, वह जालंधर में जिला लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

प्रभावी संचार जारी रखने का संकल्प दोहराया

पंजाब सरकार और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करते हुए थापर ने कहा कि वह पंजाब सरकार की जन-हितैषी पहलकदमियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में जन भागीदारी और जागरूकता को मजबूत करने के लिए सरकार और नागरिकों के बीच प्रभावी संचार जारी रखने का अपना संकल्प भी दोहराया।