ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 February 2025

Power Cut: जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में पावर सप्लाई रहेगी बंद

डेली संवाद, जालंधर। Power Cut: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) से लोगों के लिए अहम खबर है। दरअसल, पावरकॉम द्वारा आज शहर के कई स्थानों पर बिजली (Electricity) की सप्लाई बंद रहेगी। 66 के.वी. चारा मंडी सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. माडल हाऊस, भार्गव कैंप, नकोदर रोड, रविदास भवन फीडरों की सप्लाई 6 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इसके चलते माडल हाऊस, बुटा मंडी, चप्पली चौक, भार्गव कैंप, रविदास चौक, रामेश्वर कालोनी, अबादपुरा, लिंक रोड, नारी निकेतन, बुटा पिंड, प्रताप नगर, सिल्वर हाइट फ्लैट, यू कालोनी, बैंक कालोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर, शिंगारा सिंह, अबादपुरा, पासपोर्ट ऑफिस व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

ये इलाके प्रभावित

उधर, लुधियाना में बिजली की लाइनों की जरूरी मरम्मत करने के कारण 6 फरवरी को 11 के.वी. सब्जी मंडी, 11 के.वी. क्राऊन, 11 के.वी. आंबेडकर नगर, 11 के.वी. दाना मंडी, 11 के.वी. नेहरू विहार, 11 के.वी. चांद सिनेमा (दरेसी एस/डी) फीडरो की सप्लाई एहतियात के तौर पर बंद रखी जाएगी।

पावरकॉम सिटी वैस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला बिजलीघर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कारण संबंधित इलाकों में सुबह 11 से शाम 5 तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।