ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 27 January 2025

Jalandhar News: जालंधर में बंद की कॉल, मंगलवार को शहर रहेगा बंद, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Jalandhar Bandh Call On Tuesday- पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की थी। इसे लेकर आज यानी सोमवार को अमृतसर (Amritsar) के बाजार बंद रहे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

अब उक्त घटना और जालंधर (Jalandhar) में 25 मार्च को खालिस्तान समर्थकों द्वारा किए गए प्रोटेस्ट को लेकर कल यानी मंगलवार को जालंधर बंद की कॉल दी गई है।

Jalandhar City News
Jalandhar City News

जालंधर में भी शरारत की कोशिश

वाल्मीकि और रविदास समुदाय सहित अन्य संगठनों ने बंद की ये कॉल दी है। जालंधर के कबीर टाइगर फोर्स सहित अलग अलग संगठनों यह कॉल दी है। सत गुरु कबीर टाइगर फोर्स के अध्यक्ष अरुण संदल ने कहा कि, श्री अमृतसर साहिब में जो घटना हुई है, हमारा समाज इसकी निंदा करता है।

साथ ही हमें पता चला है कि हमारे रहबर बाबा साहिब अंबेडकर चौक में कुछ शरारती तत्व आए थे। जिन्होंने चौक के अंदर एंटर होने की कोशिश की, मगर पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोक लिया।

Punjab Bandh
Punjab Bandh

जालंधर बंद की कॉल दी

अध्यक्ष संदल ने कहा कि जो बेअदबी अमृतसर में हुई है, वो यहां जालंधर में भी हो सकती थी। इसके मद्देनजर कल यानी मंगलवार को बंद की कॉल दी जाती है। मेडिकल सुविधाओं सहित अन्य किसी प्रकार की इमरजेंसी सुविधाएं बाधित नहीं होंगी। बाकी पूर्ण तौर पर जालंधर बंद रहेगा। ह

मने प्रशासन के साथ बातचीत की थी, मगर प्रशासन ने हमें कोई यकीन नहीं दिलवाया गया। जिसके चलते हमें बंद की कॉल देनी पड़ी। अगर प्रशासन फिर भी कार्रवाई नहीं करता तो हम पंजाब बंद की कॉल देंगे।