Sunday, 02 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर के विधायक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, जांच जारी
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से आप (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) का सोशल मीडिया (Instagram और X ) अकाउंट हैक हो गया है। जालंधर सिटी पुलिस की टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि इस अकाउंट को किसने हैक किया?
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
बता दें कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब विधायक रमन अरोड़ा के फॉलोअर्स ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके अकाउंट से कुछ अजीबोगरीब पोस्ट शेयर की जा रही हैं। जब जांच की गई तो पता चला कि अकाउंट हैक हो गया है।

शिकायत दर्ज कराई
जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि उक्त अकाउंट कहां से चलाया जा रहा है और किस सर्वर से विधायक अरोड़ा के अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई।
जब जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को इस बारे में पता चला तो सबसे पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी को लेकर दोनों संस्थाओं में शिकायत दर्ज कराई। ताकि भविष्य में उक्त अकाउंट से कोई गलत गतिविधि न हो।

MLA ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अकाउंट की रिपोर्ट की
साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रशंसकों से कहा- अगर उनके अकाउंट से कोई गलत बात पोस्ट की जाती है तो उस पर विश्वास न करें। जब दोनों सोशल मीडिया अकाउंट रिकवर हो जाएंगे तो फॉलोअर्स को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही कमिश्नरेट पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।