ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 September 2025

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसर ने दिया इस्तीफा, ब्लैकलिस्ट ठेकेदार और चार्जशीट अफसर पर एक्शन कब?

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसर ने दिया इस्तीफा, ब्लैकलिस्ट ठेकेदार और चार्जशीट अफसर पर एक्शन कब?
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Jalandhar Municipal Corporation SDO resigned - नगर निगम (Municipal Corporation) जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर नगर निगम के एक अफसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि ये इस्तीफा कुछ दिन पहले दिया गया था, लेकिन मंजूर अब हुआ है। जालंधर (Jalandhar) में पिछले दिनों हुई बारिश के बीच पूरा शहर प्रभावित हो गया। ऐसे में कई इलाकों में कई फुट तक पानी जमा हो गया। पानी निकासी को लेकर कई घंटे लग गए। जिससे मेयर वनीत धीर (Mayor Baveet Dhir) और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। [caption id="attachment_81645" align="aligncenter" width="1200"] Vaneet Dhir Mayor Jalandhar Vaneet Dhir Mayor Jalandhar[/caption]

एसडीओ गगन ने दिया इस्तीफा

सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने साधे तौर नगर निगम के ओएंडएम ब्रांच के एसडीओ गगन को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की बात कही। जिससे एसडीओ गगन ने उसी दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अभी तक किसी अफसर की नियुक्ति नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बताया जा रहा है कि एसडीओ गगन कांट्रैक्ट बेस पर नगर निगम जालंधर में काम कर रहे थे। जालंधर नगर निगम में करप्शन केस के आरोप झेल रहे विधायक रमन अरोड़ा के मामले में भी एसडीओ गगन से विजीलैंस ने कई बार पूछताछ की थी। हालांकि इस संबंध में एसडीओ गगन का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई पक्ष नहीं रखा। [caption id="attachment_82257" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Mayor House जालंधर के माडल टाउन में मेयर और कमिश्नर हाउस के बाहर पानी में खड़े पार्षद पवन कुमार[/caption]

ब्लैकलिस्ट पर एक्शन?

जालंधर नगर निगम में पिछले दिनों कमिश्नर रहे गौतम जैन ने बरसात के मौसम से पहले काम में करप्शन और कोताही को लेकर दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया था, इसमें एक ओएंडएंम का ठेकेदार था, दूसरा सैनीटेशन का काम करता था। इसके साथ ही ओएंडएम ब्रांच के एक्सईएन, एसडीओ और जेई पर भी कार्ऱवाई हुई थी।