Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अफसर ने दिया इस्तीफा, ब्लैकलिस्ट ठेकेदार और चार्जशीट अफसर पर एक्शन कब?

Daily Samvad
3 Min Read
MCJ
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Jalandhar Municipal Corporation SDO resigned – नगर निगम (Municipal Corporation) जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर नगर निगम के एक अफसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि ये इस्तीफा कुछ दिन पहले दिया गया था, लेकिन मंजूर अब हुआ है।

जालंधर (Jalandhar) में पिछले दिनों हुई बारिश के बीच पूरा शहर प्रभावित हो गया। ऐसे में कई इलाकों में कई फुट तक पानी जमा हो गया। पानी निकासी को लेकर कई घंटे लग गए। जिससे मेयर वनीत धीर (Mayor Baveet Dhir) और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई।

Vaneet Dhir Mayor Jalandhar
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar

एसडीओ गगन ने दिया इस्तीफा

सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने साधे तौर नगर निगम के ओएंडएम ब्रांच के एसडीओ गगन को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की बात कही। जिससे एसडीओ गगन ने उसी दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अभी तक किसी अफसर की नियुक्ति नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बताया जा रहा है कि एसडीओ गगन कांट्रैक्ट बेस पर नगर निगम जालंधर में काम कर रहे थे। जालंधर नगर निगम में करप्शन केस के आरोप झेल रहे विधायक रमन अरोड़ा के मामले में भी एसडीओ गगन से विजीलैंस ने कई बार पूछताछ की थी। हालांकि इस संबंध में एसडीओ गगन का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई पक्ष नहीं रखा।

Jalandhar Mayor House
जालंधर के माडल टाउन में मेयर और कमिश्नर हाउस के बाहर पानी में खड़े पार्षद पवन कुमार

ब्लैकलिस्ट पर एक्शन?

जालंधर नगर निगम में पिछले दिनों कमिश्नर रहे गौतम जैन ने बरसात के मौसम से पहले काम में करप्शन और कोताही को लेकर दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया था, इसमें एक ओएंडएंम का ठेकेदार था, दूसरा सैनीटेशन का काम करता था। इसके साथ ही ओएंडएम ब्रांच के एक्सईएन, एसडीओ और जेई पर भी कार्ऱवाई हुई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *