Thursday, 15 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में सरकारी जमीनों को हड़पने वाले दो पत्रकार, सत्ताधारी नेता और अफसर भी विजीलैंस की रडार पर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में हड़कंप मचा हुआ है। विजीलैंस द्वारा एक अफसर को उठाए जाने के बाद नगर निगम समेत तहसील में भी खौफ है। कहा जा रहा है कि इस मामले में सरकारी जमीन खासकर वक्फ बोर्ड, सिंचाई और नहरी विभाग की जमीन को कब्जा करने के मामले की भी जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जालंधर
(Jalandhar)
में माडल टाउन और अर्बन एस्टेट इलाके में नहरी विभाग की सरकारी जमीन को दो पत्रकारों के साथ कुछ सत्ताधारी नेताओं ने मिलकर जमीन हड़पने का खेल शुरू किया। सूत्र बताते हैं कि इन पत्रकारों की नजर वक्फ बोर्ड की जमीनों पर थी, जिससे वक्फ बोर्ड की जमीनों को हड़पने का कई साल से खेल चल रहा था। इसके बाद पिछले एक साल से इनकी नजरे माडल टाउन और अर्बन एस्टेट में नहरी और सिंचाई विभाग की जमीनों पर पड़ी।
[caption id="attachment_19091" align="aligncenter" width="800"]
Jalandhar City News[/caption]
Jalandhar City News[/caption]
शहर में बड़ा खेल शुरू हुआ
जिससे सत्ताधारी नेताओं के साथ मिलकर शहर में बड़ा खेल शुरू हुआ। इसमें शहर के कुछ अफसर भी शामिल किए गए। जिससे सरकारी जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर उसे प्राइवेट व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री तक करवाई जा सके। माडल टाउन और अर्बन एस्टेट शहर के सबसे कीमती इलाकों में से है। जिससे यहां की जमीने करोड़ों में बिकती है। पिछले एक साल से सरकारी जमीनों की रजिस्ट्री करवाने वाले गैंग में दो पत्रकारों के साथ सत्ताधारी नेता और कुछ अफसर शामिल हैं।