ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 01 May 2025

Jalandhar News: निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में सफाई कामों में घोटाले की खबर उजागर होने के बाद आज सुबह अचानक स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह जालंधर में औचक निरक्षण करने पहुंच गए। निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अफसरों से पूछताछ की। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर पंजाब (Punjab) के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने आज सुबह जालंधर (Jalandhar) में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने शहर के कई स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर सफाई कामों को लेकर मंत्री नाराज दिखे। उन्होंने निगम कमिश्नर को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। [caption id="attachment_29988" align="aligncenter" width="800"] निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप[/caption]

मेयर और कमिश्नर भी थे साथ

जालंधर शहर का औचक निरीक्षण करने के बाद मंत्री रवजोत सिंह ने मेयर वनीत धीर, डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल और नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन समेत नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मंत्री ने साफ कहा है कि सफाई कामों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई होगी। [caption id="attachment_29989" align="aligncenter" width="800"] निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप[/caption]

निगम के कामों में पारदर्शिता

मंत्री रवजोत सिंह ने कहा है कि नगर निगम के कामों में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम के कामों की समीक्षा करते हुए कहा कि कई काम पेंडिंग हैं, जिससे सरकार की किरकिरी होती है, उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि सभी काम तय समय में होना चाहिए। https://www.youtube.com/watch?v=sR0QrYp3Fmo&t=3s