ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 March 2025

Jalandhar News: जालंधर में अवैध बनी 30 दुकानों वाली सचदेवा मार्केट पर बड़ी कार्रवाई, लाल पहाड़ी के पास अवैध कालोनी पर भी एक्शन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर (Jalandhar City) में अवैध रूप बन रही दुकानों और कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर निगम (Municipal Corporation) की बिल्डिंग ब्रांच ने बस्तियों में काटी जा रही एक अवैध कालोनी का काम रुकवाते हुए उसे नोटिस (Notice) भेजा है। इसके साथ ही 30 दुकानों की अवैध मार्केट को नोटिस जारी किया गया है।

illegal Colony Jalandhar
illegal Colony Jalandhar

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) अवैध कालोनियों और निर्माणों के खिलाफ सख्त हैं। उनके निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज बस्तियों में अवैध निर्माणों और कालोनियों पर कार्रवाई की गई है।

Illegal Shops Jalandhar
Illegal Shops Jalandhar

लाल पहाड़ी के पास अवैध कालोनी

जानकारी के मुताबिक एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने आज बस्ती शेख में लाल पहाड़ी के पास चोपड़ा कालोनी के पीछे एक एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी कार्रवाई की। अवैध कालोनी को नोटिस जारी किया गया है।

Illegal Shops Jalandhar
Illegal colony Jalandhar

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के मुताबिक अवैध कालोनी का काम रोक कर उसे नोटिस जारी किया गया है। कालोनी में हो रहे अवैध निर्माण रोका गया है। उन्होंने बताया कि कालोनाइजर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कालोनी में एक डबल स्टोरी रिहायशी निर्माण का काम भी रोका गया है।

अवैध सचदेवा मार्केट का काम रोका, नोटिस

इसके अलावा बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने बस्ती नौ से इवनिंग कालेज (Evening College) के नजदीक 30 दुकानों की अवैध सचदेवा मार्किट को नोटिस जारी किया गया। यहां अवैध रूप से दो मंजिला दुकानें बनाई जा चुकी हैं।