Thursday, 24 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: पहलगाम आंतकवादी हमले में शाहिद लोगों को विधायक रमन अरोड़ा और जालंधर केंद्रीय के सैकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पहलगाम आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) द्वारा अपने दफ्तर से एक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में जालंधर केंद्रीय के कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के साथ हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा जो हमारे लोगों पर पहलगाम (
Pahalgam
) मे हमला किया गया उस कृत्य के लिए पाकिस्तान का पूर्ण रूप से बहिष्कार होना चाहिए और इस आंतकवादी हमले में शामिल हर व्यक्ति को इस रूप से मौत के घाट उतारना चाहिए जिस तरह से बेचारे बेकसूर परिवारों को आतंकवादियों द्वारा उजड़ गया है।
शामिल हुए लोगों का दिल से धन्यवाद किया
विधायक रमन अरोड़ा ने कैंडल मार्च दौरान अपने साथियों सहित पहुंचे लगनदीप सिंह, मनमोहन सिंह, राजू जसविंदर सिंह, बिल्ला रॉबिन लव, जतिन गुलाटी, त्रिलोक सिंह, प्रवीण पहलवान, तरनदीप सिंह, सन्नी, गंगा देवी, दीपक, कार्तिक सहोता, सोनू चड्ढा, नरेश शर्मा, अजय चोपड़ा, रविंद्र कुमार बंसल, विजय वासन, निखिल अरोड़ा, राजकुमार मदन, जोगिंदर पाल शर्मा, मुनीश बजाज, किशन लाल अरोड़ा, रमेश लाल अरोड़ा, राज अरोड़ा, सुरेश गुप्ता, अमित सहगल, राकेश भारद्वाज, परवीन पहलवान, अजय चोपड़ा, अश्वनी गुप्ता, मुनीश शर्मा, राजीव गिल, अनुकरण आनंद, राकेश कालरा, सन्नी कल्याण, रमन ग्रोवर, मनोज नन्ना, नरेश शर्मा, कीर्ति नगर पवन चावला सहित जालंधर केंद्रीय की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और मार्केट संस्थाओं से पहुंचे सभी जालंधर केंद्रीय निवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप देश के उन बेकसूर लोग जिनको पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमारे हिंदुस्तान में दहशत फैलाने के लिए शहीद किया गया उनको शहादत देने के लिए आप पहुंचे हैं मैं आपका तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।नाराजगी का सामना करना पड़ा
पाकिस्तान द्वारा इस प्रकार के हमले कर हमारे देश में शांति फैलाने का काम करने की असफल कोशिश की जा रही है लेकिन शायद पाकिस्तान इस बात को भूल गया है कि जब जब पाकिस्तान ने भारत के साथ इस प्रकार की हरकत की है उसके बाद पाकिस्तान को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। विधायक रमन अरोड़ा ने केंद्र की सरकार से इस हमले में जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि आज केंद्र की सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि जिन अधिकारियों की नालायकी वजह से इतनी बड़ी साजिश का पता देश की इंटेलिजेंस सुरक्षा कर्मियों को नहीं लगा उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि उनकी नाकामयाबी की वजह से कई लोगों के परिवार इस हमले में खत्म हो गए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आखिर उन परिवारों का क्या कसूर था जिनके लोग उसे जगह पर घूमने के लिए गए थे हमारे देश में किस प्रकार के हालात बन गए हैं कि देश में ही लोग सुरक्षित नहीं है और केंद्र की सरकार आए दिन विश्व में अपना राज दिखाने की कोशिश करती है जबकि इस प्रकार के हमले साबित करते हैं कि हमारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां किस प्रकार से सफल हो चुकी है और हमारे लोगों की सुरक्षा में किस प्रकार की चूक हो रही है।