ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 27 May 2025

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा लोगों को लूटते और कूटते रहे, साढ़े 3 साल तक सरकार सोती रही- सुशील रिंकू

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा लोगों को लूटते और कूटते रहे, साढ़े 3 साल तक सरकार सोती रही- सुशील रिंकू
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) भाजपा (BJP) के नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने जालंधर ( Jalandhar ) सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। सुशील रिंकू ने कहा कि AAP की सरकार बनते ही रमन अरोड़ा का नैक्सेस शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई की पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने स्वागत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है तब से ही इनके द्वारा लूटने का काम किया जा रहा था और मामला सिर्फ नगर नगम के नोटिस तक सीमित नहीं था। शहर में सारे अवैध काम इनके द्वारा किए जाते थे। यही नहीं सुशील रिंकू ने कहा कि AAP के विधायक लोगों को लूटते भी रहे, कूटते भी रहे।

साढ़े तीन साल बाद की कार्रवाई

सुशील रिंकू ने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा लोगों को लूटने के साथ साथ झगड़े करवा कर उसके समझौते में भी मोटी रकम वसूलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े तीन साल बाद इसके ऊपर कार्रवाई की गई है जबकि इनके विधायक द्वारा करप्शन का खेल जब से सरकार बनी है तब से ही किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि साढ़े तीन साल बाद ही आखिर इस पर एक्शन क्यों लिया गया।

MLA के रिश्तेदारों पर एक्शन हो

इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस भ्रष्टाचार में साथ दिया क्या उन लोगों और पुलिस मुलाजिमों पर भी कार्रवाई की जाएगी? उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा के चंडीगढ़ में रह रहे रिश्तेदारों जिनका नाम चर्चा में रहा है क्या उन लोगों पर भी एक्शन लिया जाएगा?