Monday, 19 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना, भाजपा पार्षदों ने लगाया बड़ा आरोप
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भाजपा पार्षदों ने आज जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। पार्षदों ने कहा कि जालंधर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुछ सत्ताधारी नेता अफसरों के साथ मिलकर नगर निगम को करप्शन का अड्डा बना दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि करप्शन पर अंकुश लगाया जाए।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जालंधर (
Jalandhar)
नगर निगम में विपक्ष के नेता मंजीत टीटू और उप नेता चंद्रजीत कौर संघा के साथ भाजपा पार्षदों ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़े आरोप लगाए। भाजपा पार्षदों ने कहा कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। मंजीत सिंह टीटू ने कहा कि निगम अधिकारी सत्ताधारी नेताओं के सहयोग से खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ा रहे है और निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।
भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए
उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर में नित नए हो रहे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम जालंधर के अफसर ने भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसकी उच्च स्तरीय तरीके से जांच करवा कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। चंद्रजीत कौर संघा ने कहा कि हम सभी मेयर से मिले है और अभी देखते है उनके द्वारा काम करने के आश्वासन हकीकत मे बदलते है या नही। उन्होंने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिया गया करोड़ों रुपए का फंड भी नगर निगम ने भ्रष्टाचार में उड़ाया था। राजीव ढींगरा ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े है और अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद भी बड़े नेता और अधिकारियों को बचाया जा रहा है।