Friday, 04 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, मिट्ठापुर इलाके में कई दुकानों को किया सील, मालिकों को नोटिस, डिच भी चलेगी
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की बिल्डिंग ब्रांच में कैंट हलके में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Vaneet Dhir Mayor) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश के बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कई जगहों पर कामर्शियल इमारतों को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक एमटीपी (MTP) इकबालप्रीत सिंह रंधावा के निर्देश पर इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर, हरीश कुमार और उनकी टीम ने धड़ाधड़ कार्रवाई की है। पंजाब एवेन्यू, मिट्ठापुर रोड पर पुरी अस्पताल के पास, चीमा चौक, मिट्ठापुर रोड पर विक्टोरिया इमीग्रेशन के सामने, सुदामा विहार में दुर्गा नर्सरी के पास, मिट्ठापुर के पास गोल मार्केट में दुकानों को सील कर दिया।

अवैध निर्माण पर कार्ऱवाई जारी रहेगी
इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि सील की गई दुकानों के मालिकों को पहले नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि 66 फुटी रोज, अलीपुर इलाके में भी नोटिस जारी किया है, जल्द इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
