ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 May 2025

Jalandhar News: जालंधर में कोई खतरा नहीं, घर में रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, पढ़ें डीसी का संदेश

Jalandhar News: जालंधर में कोई खतरा नहीं, घर में रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, पढ़ें डीसी का संदेश
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारत-पाकिस्तान (Indo-Pak War) के बीच सीजफायर (Ceasefire) के बाद भी पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा पंजाब (Punjab) समेत कई राज्यों में ड्रोन मिसाइल छोड़ने और धमाके करने की खबर के बीच जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा है कि जालंधर में अभी कोई खतरा नहीं है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जालंधर (Jalandhar) के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा है कि हमें शहर या जिला क्षेत्र में ब्लैक आउट के संबंध में कई प्रश्न प्राप्त हो रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जैसे ही हमें क्षेत्र पर किसी भी खतरे की खुफिया जानकारी मिलेगी, तुरंत ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। [caption id="attachment_70899" align="aligncenter" width="800"] India Pakistan Conflict India Pakistan Conflict[/caption]

घरों के अंदर ही रहें

डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया शांति बनाए रखें, हम नियमित रूप से अपने सशस्त्र बलों के संपर्क में हैं। एहतियात के तौर पर आप घरों के अंदर ही रहें, लेकिन अभी शहर में कोई खतरा नहीं है।

सीमावर्ती जिलों से ब्लैकआउट हटा

उधर, पाकिस्तान द्वारा बार्डर पर किए जा रहे हमले को रोका गया है। करीब एक घंटे में अभी कोई धमाका सुनाई नहीं पड़ा है। पंजाब के सीमावर्ती जिलों से ब्लैकआउट हटा दिया गया है।