ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 28 March 2025

Jalandhar News: जालंधर के बस्ती पीरदाद रोड के पारस एस्टेट में मत खरीदना कोठी, नहीं तो चलेगी डिच, दर्ज हो जाएगी FIR

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के बस्तियात इलाके में एप्रूव्ड बताकर बताई जा रही कालोनी और कोठियां खरीदने से पहले नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में जाकर जांच जरूर कर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बस्ती पीरदाद रोड के दोनों तरफ कटी कालोनियों में इन कोठियों पर डिच सकती है, गलत निर्माण और खरीद फरोख्त के चलते एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। बस्ती पीरदाद रोड पर पारस एस्टेट के कोलानइजर को निगम ने नोटिस भेजा है।

Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण
Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण

1000 कोठियों का निर्माण

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) के आदेश पर एमटीपी (MTP) इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने बड़ा एक्शन लिया है। बस्ती पीरदाद रोड पर दो तीन कालोनियों में अवैध रूप से करीब 1000 कोठियां बन रही है।

Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण
Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण

इसकी खबर डेली संवाद ने कई बार प्रकाशित की। अब निगम टीम ने कालोनाइजर को नोटिस भेजकर कोठियां का नक्शे और दस्तावेज मांगा है।

Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण
Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण

गाखल गांव में अवैध कालोनी को नोटिस

नगर निगम की टीम ने इसके अलावा गांव गाखल में अवैध रूप से काटी गई कालोनी को नोटिस जारी किया है। बस्ती बावा खेल में अवैध रूप से बनाई गई 15 दुकानों को भी नोटिस जारी किया गया है।

Paras Estate Jalandhar में अवैध कोठियों का निर्माण
गाखल गांव में काटी गई अवैध कालोनी

नगर निगम की टीम ने रत्न नगर में भी अवैध रूप से बनी 15 दुकानों की मार्किट को नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने की है।

गाखल गांव में काटी गई अवैध कालोनी
गाखल गांव में काटी गई अवैध कालोनी
बस्ती बावा खेल में अवैध रूप से बनाई गई 15 दुकानें
बस्ती बावा खेल में अवैध रूप से बनाई गई 15 दुकानें
रतन नगर में अवैध रूप से बनाई गई दुकानें
रतन नगर में अवैध रूप से बनाई गई दुकानें
Illegal Shopes Jalandhar
Illegal Shopes Jalandhar