ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 25 April 2025

Jalandhar News: मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग ठेकेदार वसूल रहा है ज्यादा पैसा, शिकायत के बाद कोई कार्ऱवाई नहीं

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर ( Jalandhar ) की सब्जी मंडी मकसूदां में पार्किंग ठेकेदार द्वारा अधिक पैसे लेने से लोगो में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार पार्किंग के तय किए पैसों से अधिक पैसा बसूलते है। इसकी शिकायत मार्केट कमेटी से की गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया ने बताया कि मंडी में पार्किंग ठेकेदार द्वारा ज्यादा पैसे की वसूली की जाती है। जिसे लेकर लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ मार्केट कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की है। पिछले कुछ दिनों से ठेकेदार के खिलाफ लगातार शिकायत हो रही है, लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बीते दिन एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात की थी और उनको इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था। उस दौरान उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया और ठेकेदार अधिक पैसे वसूल रहा है।