ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 29 March 2025

Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके में पुलिस की Raid, नशा तस्करों के खंगाले घर

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में नशे के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। आए दिन पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है और उनके घरों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक आज जालंधर (Jalandhar) में कार्रवाई की गई है। बता दे कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा जालंधर के बलदेव नगर एरिया में ऑपरेशन कॉसो चलाया गया।

इलाके में मचा हड़कंप

चेकिंग के लिए पंजाब पुलिस के एडीजीपी राम सिंह और जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। कई नशा तस्करों के घर खंगाले गए और उनसे पूछताछ भी की गई। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया।

जालंधर सिटी पुलिस की अलग अलग टीमों में तैनात 100 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने ये रेड की। पुलिस ने इस दौरान पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया और फिर नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई।