Tuesday, 08 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले की BJP नेता सागर जॉर्ज ने कड़ी निंदा की
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में भाजपा नेता और मंडल 17 के प्रधान सागर जॉर्ज ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। सागर जार्ज ने कहा कि जालंधर ही नहीं पूरे पंजाब (Punjab) की कानून व्यवस्था फेल हो गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आपको बता दें कि बीती रात जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर बम से हमला हुआ है। ई-रिक्शे में बैठकर आए कुछ लोगों ने उनके घर में ग्रेनेड फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ।

हमले की कड़ी निंदा की
हमले के वक्त पूर्व मंत्री अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। इस धमाके से पूर्व मंत्री की आंगन में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए। जमीन में गड्ढा भी हो गया। हालांकि, किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
भाजपा मंडल 17 के प्रधान सागर जॉर्ज का बयान सामने आया है उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक साजिश वाली घटना है जिसके पीछे की सच्चाई सामने आना बहुत ही जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना पंजाब में मान सरकार को शर्मसार करने वाली है और यदि देश के बड़े नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का पंजाब में क्या हाल हो रहा है। इससे साबित हो रहा है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ चुका है इसलिए आप सरकार को पंजाब से जल्द इस्तीफा देना चाहिए।