Tuesday, 13 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के AAP विधायक से सरकार ने वापस ले ली सिक्योरिटी, MLA रमन अरोड़ा ने कही बड़ी बात
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब सरकार ने अपने ही विधायक से सभी सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिया है। जालंधर सैंट्रल (Jalandhar Central) हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों को सरकार ने वापस बुला लिया। सिक्योरिटी वापस बुलाए जाने की पुष्टि खुद विधायक रमन अरोड़ा ने की है। हालांकि विधायक रमन अरोड़ा से सिक्योरिटी वापस क्यों ली गई, इसे लेकर कई तरह की चर्चा शुरु हो गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उधर, जालंधर
(Jalandhar)
सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने बताया कि सरकार ने उनकी सारी सुरक्षा वापस ले ली है। सारे सुरक्षाकर्मी वापस क्यों लिए गए हैं? इस बारे में उन्हें भी नहीं पता। फिलहाल उनके पास कोई गनमैन या सुरक्षाकर्मी नहीं है।