ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 21 March 2025

Jalandhar News: पंजाब रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों के लिए डिफैंस सिक्योरटी कोर में भर्ती रैली

Jalandhar News: पंजाब रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों के लिए डिफैंस सिक्योरटी कोर में भर्ती रैली

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punja) रेजिमेंटल सेंटर के नियमित और प्रादेशिक सेना (टीए) (102 टीए 150 टीए 156 टीए) के पूर्व सैनिकों की सिपाही (जनरल ड्यूटी) और सिपाही के रूप में डिफैंस सिक्योरटी कोर (DSC) में भर्ती होने के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर द्वारा रामगढ कैंट झारखण्ड में 01 अप्रैल 2025 को भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

DSC में भर्ती होने के लिए आवेदक की मेडिकल कैटेगिरी SHAPE-1 होने के साथ-साथ उसका चरित्र बहुत अच्छा / श्रेष्ठ होना चाहिए। आवेदक की आयु जनरल ड्यूटी के लिए 46 साल और क्लर्क के लिए 48 साल से कम होनी चाहिए और पूर्व सेवा से सेवामुक्ति और पुन: नामांकन के बीच का अंतर सामान्य ड्यूटी के लिए 02 वर्ष और लिपिक के लिए 05 वर्ष होना चाहिए।

आवेदक की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास होनी चाहिए या 10 वीं से कम योग्यता वाले के पास आर्मी-3 क्लास सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन होना चाहिए I आवेदक की सर्विस के अंतिम तीन साल के दौरान कोई भी रैड इंक एंट्री और पूरी सर्विस के दौरान दो से ज्यादा रैड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। आवेदक को रैली के दौरान पी.पी.टी. टैस्ट पास करना होगा।