ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 17 January 2025

Jalandhar News: सेंट सोल्जर की छात्रा रहमत आज के समय की उभरती हुई कलाकार बनी

Jalandhar News: सेंट सोल्जर की छात्रा रहमत आज के समय की उभरती हुई कलाकार बनी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मॉडल हाउस की छात्रा रहमत शर्मा आज के समय की उभरती हुई कलाकार बन चुकी हैं और कई उभरते कलाकारों और स्कूल छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

रेहमत के माता ने बताया कि वे 3 साल की उम्र से ही मॉडलिंग और एक्टिंग से अपना सफर शुरू कर दिया था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई जानी-मानी हस्तियों के साथ काम किया।

सीरियल नवा मोड़ में भूमिका निभाई

वह अब 10 साल की हो गई हैं और अब वे मॉडल, डांसर और एक्टर बनकर सब कुछ हासिल किया है। इसके इलावा कोहरा सीजन 2 जैसी कुछ वेब सीरीज भी की हैं और *जी पंजाबी सीरियल नवा मोड़ में भी भूमिका निभाई है।

रहमत के माता-पिता ने कहा कि आज जो कुछ भी है उसके पीछे ग्रुप और स्कूल के शिक्षकों का हाथ है। इस मौके ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने रहमत को बधाई दी और उसे ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।