ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 01 January 2025

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम मुख्यालय में SDO और ठेकेदार की पिटाई, जमकर हंगामा

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम मुख्यालय में SDO और ठेकेदार की पिटाई, जमकर हंगामा

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) में एक एसडीओ (SDO) और एक ठेकेदार को निगम मुलाजिमों ने जमकर पीट दिया। मारपीट की घटना एक अधिकारी के आफिस में बताई जा रही है। एसडीओ और ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे थे, जिससे नाराज मुलाजिमों ने दफ्तर में ही पीट दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक नगर निगम (Municipal Corporation) के एसई (SE) के दफ्तर में मीटिंग के दौरान एक एसडीओ (SDO) और ठेकेदार के साथ निगम मुलाजिमों की बहस हो गई। सूत्र बता रहे हैं कि किसी टैंडर को लेकर ठेकेदार और एसडीओ अपनी मनमानी कर रहे थे, जिससे मुलाजिमों ने पहले विरोध किया, बाद में हाथापाई शुरू हो गई।

पुलिस थाने में शिकायत नहीं

नगर निगम के एसई दफ्तर में एसडीओ और ठेकेदार के साथ हुई मारपीट की चर्चा पूरे दिन निगम मुख्यालय में होती रही। लेकिन इस बात को लेकर एसडीओ और ठेकेदार की तऱफ से कोई शिकायत न तो पुलिस थाने में दी गई है और न ही नगर निगम के कमिश्नर से की गई है।