Tuesday, 29 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का किया आह्वान
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा (
Aman Arora
) ने आज आदर्श एवं समरस समाज के लिए युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का न्योता दिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
कैबिनेट मंत्री ने भगवान श्री परशुराम जयंती पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा स्थानीय के.एम.वी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने इस पावन अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया और कहा कि सरकार पहली बार भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग की सराहना की।
नए चौक का नाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखने की घोषणा
भगवान श्री परशुराम जी को भक्ति और शक्ति का दिव्य संयोजन बताते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने का उनका संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने जालंधर शहर में एक नए चौक का नाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखने की भी घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने लोगों, विशेषकर युवाओं को भारत की विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन देश के समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की।