ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 April 2025

Jalandhar News: परिवार के इकलौते बेटे की मौत, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

Jalandhar News: परिवार के इकलौते बेटे की मौत, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में मकसूदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान किला मोहल्ला निवासी राजेश जैन पुत्र गोयम जैन के रूप में हुई है। घटना के समय गोयम अपने दोस्त की बुलेट बाइक पर सवार था।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उसकी एक्टिवा दूसरे दोस्त के पास थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त गोयम को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी या नहीं।

The death of the only son of the family
The death of the only son of the family

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोयम जैन के दोस्तों ने बताया- वह रोजाना की तरह शाम को मकसूदां के अमनदीप एवेन्यू स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे घर जाने लगे तो गोयम जैन ने अपनी एक्टिवा की चाबी दोस्त को दे दी और बुलेट देने को कहा। कुछ देर बाद जब वे मकसूदां चौक पर पहुंचे तो मकसूदां थाने के पास गोयम जैन का एक्सीडेंट हो गया।

आस-पास के लोगों और दोस्तों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर लौटने से पहले गोयम ने परिजनों को फोन करके बताया था कि वह घर आ रहा है। रात साढ़े ग्यारह बजे फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस (Police) ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।