Wednesday, 28 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: नशा तस्करों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं: मोहिंदर भगत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने आज कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान के तहत पंजाब सरकार ने नशे के खात्मे के लिए युद्ध तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य भर के गांवों और वार्डों में लगातार बैठकें कर रही है ताकि घर-घर जाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और नशे के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने का संकल्प ले रहे है।
[caption id="attachment_21224" align="alignnone" width="800"]
Mohinder Bhagat[/caption]
Mohinder Bhagat[/caption]