Friday, 23 May 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में AAP विधायक के घर पहुंची विजिलेंस टीम, 3 बैग भरकर ले गई दस्तावेज; गिरफ्तारी के बाद CM Mann का बड़ा बयान जारी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में सुबह से हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड (Raid) की।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
जिस वक्त विजिलेंस टीम पहुंची, विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे। विजिलेंस (
Punjab Vigilance Bureau
) ने घर के नजदीक मंदिर के मोड़ से उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद टीम उन्हें घर में ले गई। जिसके बाद अंदर छानबीन की गई। पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया।
भगवंत मान ने जारी किया एक वीडियो
इस पूरे मामले में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा- चाहे कोई अपना हो या पराया, कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बता दें कि विधायक का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए ATP से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।