Wednesday, 10 June 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के पठानकोट चौक पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, प्रधान राजीव दुग्गल ने पेयजल और शौचालय की रखी मांग
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: शहर के प्रमुख यातायात केंद्रों में शामिल पठानकोट चौक पर आज भी यात्रियों और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पठानकोट चौक शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल ने प्रशासन और नगर निगम से यहां सार्वजनिक शौचालय तथा पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
राजीव दुग्गल (Rajiv Duggal) ने कहा कि पिछले कई वर्षों में कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन पठानकोट चौक पर यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए न तो पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था की गई और न ही सरकारी शौचालय का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि यह चौक एक मिनी बस स्टैंड के रूप में जाना जाता है, जहां से भोगपुर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित कई स्थानों के लिए बसें उपलब्ध होती हैं।