Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के पठानकोट चौक पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, प्रधान राजीव दुग्गल ने पेयजल और शौचालय की रखी मांग

Rajiv Duggal
Rajiv Duggal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के प्रमुख यातायात केंद्रों में शामिल पठानकोट चौक पर आज भी यात्रियों और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पठानकोट चौक शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव कुमार दुग्गल ने प्रशासन और नगर निगम से यहां सार्वजनिक शौचालय तथा पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। राजीव दुग्गल (Rajiv Duggal) ने कहा कि पिछले कई वर्षों में कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन पठानकोट चौक पर यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए न तो पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था की गई और न ही सरकारी शौचालय का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि यह चौक एक मिनी बस स्टैंड के रूप में जाना जाता है, जहां से भोगपुर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित कई स्थानों के लिए बसें उपलब्ध होती हैं।

कई शिक्षण संस्थान

उन्होंने कहा कि चौक के आसपास केएमवी कॉलेज, डीएवी यूनिवर्सिटी, एनआईटी और सेंट सोल्जर जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं और यात्री इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दुग्गल ने कहा कि शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधा न होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम जालंधर और संबंधित प्रशासन से मांग की कि पठानकोट चौक पर जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल सुविधा और आवश्यक पाइपलाइन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।